{"_id":"5755addd4f1c1bc03e9c5176","slug":"qurrell-in-lakadmandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्कड़मंडी में टोल टैक्स मांगने पर टैक्सी चालक ने धुना कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्कड़मंडी में टोल टैक्स मांगने पर टैक्सी चालक ने धुना कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंचुरी एरिया खजियार में दाखिल होने से पूर्व लक्कड़मंडी के लगे टोल टैक्स बैरियर पर सोमवार को खूब हंगामा हुआ। यहां डलहौजी से खजियार जा रहे एक टैक्सी चालक ने टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी की धुनाई कर दी। नतीजतन टोल टैक्स बैरियर में तैनात कर्मी ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
यह मामला उस समय सामने आया जब लक्कड़मंडी स्थित टोल टैक्स बैरियर पर कर्मी विक्रम कपूर पुत्र ज्ञान चंद गांव शठली जिला चंबा अपनी ड्यूटी पर था। इसी समय टैक्सी यूनियन डलहौजी का चालक टैक्सी लेकर बैरियर से गुजरा। जिससे टोल टैक्स कर्मी ने टैक्स चुकता करने का आग्रह किया। इतने में टैक्सी चालक ने यूनियन का हवाला देते हुए टैक्स देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर काफी देर तक इस व्यस्त सड़क पर टोल टैक्स कर्मी व यूनियन के टैक्सी चालक में बहसबाजी होती रही।
विज्ञापन
अंत में टैक्सी चालक ने अपना खोकर कर टोल टैक्स बैरियर के अंदर घुस कर वहां मौजूद कर्मी की ताबड़ तोड़ पिटाई कर दी। उसने टैक्स उगाहने की स्थिति में टोल टैक्स कर्मी को जाने से मारने की धमकी भी दे डाली। उधर इस बवाल को लेकर काफी देर तक टोल टैक्स पर लोगों व पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। किसी तरह से किसी ने पुलिस की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। जिसकी निष्पक्ष जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन