फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Queues of patients started in hospitals after 22 days

Chamba News: अस्पतालों में 22 दिन बाद मरीजों की लगीं कतारें

Thu, 14 Mar 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Queues of patients started in hospitals after 22 days
चंबा। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों की कतारें लग गईं। वीरवार को चिकित्सकों ने 22 दिन से चल रही पेन डाउन हड़ताल को खत्म कर दिया। इसके चलते मरीजों को पहले की तरह ओपीडी में सुबह 9:30 बजे ही चिकित्सीय सेवाएं मिलीं। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिली। साथ ही निजी अस्पतालों में महंगे दामों में इलाज करवाने से भी छुटकारा मिला क्योंकि सरकारी अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिलने से मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने से नागरिक अस्पताल तीसा, चुवाड़ी, डलहौजी और भरमौर में सुबह ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी में सुबह 9:30 बजे चिकित्सक मरीजों की जांच करने के लिए कुर्सी पर बैठ गए। ओपीडी के बाहर मरीज लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। लंबी कतारें लगने से भले ही मरीजों को चिकित्सक से जांच करवाने में समय लगा लेकिन ढाई घंटे की हड़ताल से होने वाली परेशानी से उन्हें काफी हद तक निजात मिली। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर करण हितेषी ने बताया कि सरकार ने चिकित्सकों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए हामी भर ली है। इसके चलते इस हड़ताल को खत्म किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed