फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Questions raised continuously on women reservation in Gram Panchayat Salwan

Chamba News: ग्राम पंचायत सालवां में लगातार महिला आरक्षण पर उठे सवाल

Wed, 08 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Questions raised continuously on women reservation in Gram Panchayat Salwan
तेलका (चंबा)। पंचायत सालवां में वर्ष 2001 से 2026 तक लगातार महिलाओं के लिए आरक्षण लागू रहने को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पंचायत रोस्टर को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले लगभग 25 वर्षों से पुरुषों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार पंचायत में 574 महिला मतदाता और 600 पुरुष मतदाता हैं। बावजूद इसके पंचायत का पद लगातार महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है जिससे पुरुष वर्ग में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
रोस्टर के अनुसार वर्ष 2000 से 2005 तक अनुसूचित जाति महिला, 2005 से 2010 तक महिला अनारक्षित, 2010 से 2015 तक महिला अनारक्षित, 2015 से 2020 तक अनुसूचित जाति महिला, 2020 से 2025 तक अनुसूचित जनजाति महिला और हाल ही में जारी 2025-2026 के रोस्टर में भी महिला अनारक्षित रखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार एक ही पंचायत को महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखना न्यायसंगत नहीं है और आरक्षण प्रणाली में संतुलन होना चाहिए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, संजय कुमार, प्रकाश दत्त शर्मा, नरेश कुमार, पृथ्वी सिंह, मनोज कुमार, राजिंदर ठाकुर और रोहित कुमार ने कहा कि पंचायत में लंबे समय से एक ही वर्ग को आरक्षण देने से अन्य लोगों को मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में रोस्टर तय करते समय संतुलन और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed