फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Quality check of medicines sold in rainy season begins

Chamba News: बरसात में ज्यादा बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांच शुरू

Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Quality check of medicines sold in rainy season begins
चंबा। जिले में बरसात के मौसम में अधिक बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने सलूणी, चंबा और सरोल में स्थित दवा स्टोरों से आठ दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित सरकारी लैब में भेजे हैं। इस दौरान खांसी की सिरप, एंटीबायोटिक, एलर्जी और दर्द निवारक दवाइयों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि खांसी की सिरप का नशे के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इसलिए इसे खरीदने वाले मरीजों का रिकॉर्ड भी दवा स्टोरों से लिया जा रहा है। विभाग ने आदेश जारी कर रखा है कि डॉक्टर की पर्ची के बिना खांसी की सिरप नहीं बेची जा सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कॉस्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता की जांच भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में, दो प्रमुख कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भी लिए गए हैं और जांच के लिए सरकारी लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सभी दवा निरीक्षकों को इन सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बाजार में बिकने वाली दवाइयों और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। निशांत सरीन, राज्य सहायक दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed