फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   QR codes in Banikhet will remain inactive today.

Chamba News: बनीखेत में आज खामोश रहेंगे क्यूआर कोड

Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
QR codes in Banikhet will remain inactive today.
एमडीआर के विरोध में व्यापार मंडल का फैसला, करीब 250 दुकानों पर यूपीआई भुगतान रहेगा बंद
विज्ञापन

गांधी जयंती पर दुकानों में सिर्फ नकद लेनदेन, छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की जताई आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बाजार में खरीदारी के बाद मोबाइल निकालकर क्यूआर कोड स्कैन करने की आदत शुक्रवार को बनीखेत में थम जाएगी।
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में बनीखेत व्यापार मंडल ने गांधी जयंती पर एक दिन के लिए डिजिटल भुगतान बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अधीन करीब 250 व्यापारी इस निर्णय में शामिल होंगे। ऐसे में शुक्रवार को बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भुगतान के लिए नकदी साथ रखनी होगी।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि छोटे दुकानदारों के लिए यूपीआई अब सुविधा भर नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कारोबार का अहम माध्यम बन चुका है। बड़ी संख्या में ग्राहक छोटी से छोटी खरीदारी का भुगतान भी मोबाइल से करते हैं। ऐसे में प्रत्येक डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगने से कम मार्जिन पर कारोबार करने वाले दुकानदारों का खर्च बढ़ सकता है।
विज्ञापन

प्रधान संजीव ठाकुर, उपप्रधान वेदप्रकाश, अंजुवाला और राजीव शर्मा, महासचिव मेला राम टंडन तथा कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि छोटी राशि के भुगतान पर भी शुल्क लगा तो इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों की आय पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश ग्राहक नकदी रखने के बजाय यूपीआई से भुगतान करना पसंद करते हैं। इसलिए डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का प्रभाव केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि छोटे व्यापारियों के हितों को देखते हुए प्रस्तावित एमडीआर शुल्क से उन्हें राहत दी जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed