{"_id":"65df3c3cffc3c92705080c50","slug":"pwd-re-installs-foundation-stone-plaque-of-former-mla-chamba-news-c-88-1-cmb1002-119408-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीडब्ल्यूडी ने दोबारा लगाई पूर्व विधायक की शिलान्यास पट्टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीडब्ल्यूडी ने दोबारा लगाई पूर्व विधायक की शिलान्यास पट्टिका
Wed, 28 Feb 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा के मंगला-टपून जीप योग्य मार्ग की विभाग द्वारा लगाई गई पट्टिका।संवाद
पीडब्ल्यूडी ने दोबारा लगाई पूर्व विधायक की शिलान्यास पट्टिका
दिसंबर 2023 में शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी पट्टिका, पुलिस में दर्ज है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत में शरारती तत्वों की ओर से तोड़ी गई सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर के नाम की शिलान्यास पट्टिका को लोक निर्माण विभाग ने दोबारा बना दिया है। दिसंबर 2023 में शिलान्यास पटि्टका तोड़ने वाले अज्ञात लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मंगला से टपूण तक जीप योग्य सड़क के निर्माण कार्य के लिए पूर्व विधायक पवन नैय्यर के नाम की शिलान्यास पट्टिका वर्ष 2020 में स्थापित की गई। शरारती तत्वों ने दिसंबर 2023 में शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष था। लोक निर्माण विभाग ने भी पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने कहा कि शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने वाले अज्ञात लोगों का पता नहीं चल पाया है। शिलान्यास पट्टिका का विभाग की ओर से दोबारा निर्माण किया गया है।
--