{"_id":"e3f99e2b0a2a636e4ba622ad51e46f48","slug":"pwd-employes-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी में ढांक से गिरकर लोनिवि के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी में ढांक से गिरकर लोनिवि के कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांक से नीचे गिरने से लोनिवि के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देसो पुत्र सहदेउ निवासी गांव रोणी डाकघर कीड़ी उम्र पचास साल सोमवार को मासिक वेतन लेकर शाम के समय अपने घर जा रहा था। उसी दौरान अचानक पनोट के पास ढांक से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
शाम होने तक देसो जब अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घरवाले तलाश करते-करते जब पनोटी के पास पहुंचे तो रास्ते में उसका बैग पड़ा हुआ था। उसके बाद जब ढांक से नीचे उतरकर देखा तो देसो वहां पर मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी हिरासत में लिया। उसके बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को लोनिवि के कर्मचारी की ढांक से नीचे गिरने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मासिक वेतन लेने के बाद देसो अपने घर जा रहा था। उसी दौरान ढांक से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।