{"_id":"6acd0f502bd4ab78a9079438","slug":"1200-devotees-paid-obeisance-at-bhalei-mata-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1004-199748-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलेई माता मंदिर में 1200 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलेई माता मंदिर में 1200 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Mon, 12 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भलई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान माता के दर्शन करने के लिए खड़े लोग।संवाद
चंबा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब 1200 श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकीनंद शर्मा मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं।
मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भक्तों के मंदिर पहुंचने का क्रम जारी रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी तैनात रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सहयोग दिया और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में भूमिका निभाई। नवरात्र के दौरान भलेई माता मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। भक्तों ने मंदिर में शीश नवाकर माता से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमेटी के पदाधिकारी सेवा कार्यों में जुटे रहे। नवरात्र के चलते मंदिर में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने श्रद्धा के साथ माता के दर्शन किए। भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि दूसरे नवरात्रें मंदिर में 1200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।