फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Battle for the top post within Congress; Sukhu and Agnihotri are announcing their own candidates: Mahajan.

कांग्रेस में कुर्सी की जंग, सुक्खू-अग्निहोत्री अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे : महाजन

Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Battle for the top post within Congress; Sukhu and Agnihotri are announcing their own candidates: Mahajan.
चंबा के मंगला पहुंचने पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का स्वागत करते होटल एसोसिएशन के पदा​धिकारी।स
भाजपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, केंद्रीय धन का पूरा इस्तेमाल नहीं करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

चंबा दौरे पर बोले हर्ष महाजन, केंद्र की योजनाओं और बजट की जानकारी देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा।
चंबा दौरे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास के बजाय कुर्सी की जंग चल रही है और दोनों नेता अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की ट्रेजरी बंद है और केंद्र से मिल रहे धन का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

महाजन ने चंबा हेलिपैड का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 13 करोड़ रुपये दिए थे, जबकि करीब 11 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अगुवाई में आकांक्षी जिला चंबा की कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 550 करोड़ और आपदा के बाद पुनर्निर्माण आकलन के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। चंबा-पांगी रक्षा सड़क का सर्वे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-चुवाड़ी सुरंग पर उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सरकार को प्रयास करने का अवसर दिया जाएगा, इसके बाद वह अपने स्तर पर पहल करेंगे। चार दिवसीय दौरे में वह जिले के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर केंद्र की स्वीकृत योजनाओं और बजट की जानकारी देंगे। चंबा पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed