{"_id":"573effb64f1c1b453aac70e4","slug":"pwd-clear-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहुंता में लोक निर्माण विभाग ने उखाड़े अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहुंता में लोक निर्माण विभाग ने उखाड़े अवैध कब्जे
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 20 May 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता-जोलना मार्ग पर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से लोक निर्माण विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पूर्व इस मार्ग पर बने अवैध खोखों को हटाया था लेकिन इसके बाद भी दुकानदार और कुछ अन्य के कब्जे बरकरार थे। जिन्हें हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता शुभम धीमान ने बताया कि विभागीय आदेशों का पालन करते हुए राजस्व विभाग की निशानदेही के अनुसार सड़क से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जों की वजह से मार्ग तंग हो गया था और लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही थी।
विज्ञापन
लोग काफी समय से अवैध कब्जों की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे घर या दुकान बनाते समय तय नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन