फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Punjabi, Pahari and Chambiyali songs will rock in Minjar fair

Chamba News: मिंजर मेले में पंजाबी, पहाड़ी और चंबियाली गीतों पर मचेगा धमाल

Tue, 11 Jul 2023 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Punjabi, Pahari and Chambiyali songs will rock in Minjar fair
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में एक चंबियाली, दो हिमाचली, पांच बॉलीवुड एवं पंजाबी सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में दी गई। इसमें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले स्टार कलाकारों और समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली, पंजाबी और बॉलीवुड स्टार कलाकारों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान समिति सदस्यों ने गजल-कव्वाली और हास्य कलाकारों को बुलाने का सुझाव भी रखा। इसके साथ ही यह निर्णय भी किया गया कि स्टार कलाकारों को निविदा के आधार पर बुलाया जाएगा। इसके अलावा स्टेज लाइट एवं साउंड व्यवस्था, स्टेज आर्केस्ट्रा सहित स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्यायों से संबंधित अपने विचार रखे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच, गैर सरकारी सदस्य हामिद खान, हेम ठाकुर, केएस प्रेमी, नरेश राणा, लियाकत खान, कपिल भूषण, राजीव सहगल, धर्मपाल अत्री, जितेंद्र सूर्या, जगदीश हांडा सहित जीवन साहित्य समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed