फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pulses will become the new economic identity of Chamba

Chamba News: दालें बनेंगी चंबा की नई आर्थिक पहचान

Wed, 25 Feb 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pulses will become the new economic identity of Chamba
मिशन आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना से आएगी आत्मनिर्भरता की क्रांति
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, फीड, प्रशिक्षण और विशेष प्रोत्साहन पैकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में दालों की खेती को नई पहचान देने और किसानों की आय में स्थायी बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने मिशन आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना की शुरुआत की है।
उन्नत बीज, आधुनिक प्रशिक्षण और विशेष प्रोत्साहन पैकेज के साथ यह पहल न केवल उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि चंबा को दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पहल से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर दालों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। अगले वर्ष से योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, पोषणयुक्त फीड, आधुनिक खेती प्रशिक्षण और विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि यह योजना किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल उत्पादन तकनीक, सटीक पोषण प्रबंधन और कीट एवं रोग नियंत्रण में मदद करेगी। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान उत्पादन बढ़ाकर आय भी बढ़ा सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए यह कदम अहम है। इस पहल से किसान आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। योजना किसानों को सीधे लाभ पहुंचाएगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्स के अंतर्गत दलहनी फसलों की खेती के लिए जिले के किसानों के लिया बीज, खेत प्रदर्शन तकनीक, प्रशिक्षण, मिनी किट आगामी खरीफ मौसम में प्रदान की जाएंगी। इसके लिए योजना बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed