फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pukhtala school building in danger due to landslide

Chamba News: भूस्खलन से पुखतला स्कूल भवन को खतरा

Sat, 22 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pukhtala school building in danger due to landslide
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत गुवाड़ी में स्थित माध्यमिक पाठशाला पुखतला के दो मंजिला भवन को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। स्कूल भवन के बाईं ओर भूस्खलन जारी है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखतला में वर्तमान में 30 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गुवाड़ी पंचायत के तहत आते आसपास के गांवों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए यहां पहुंचते हैं। शुक्रवार को स्कूल में अवकाश के चलते विद्यार्थी नहीं पहुंच पाए अन्यथा खेल मैदान में अक्सर विद्यार्थी वाॅलीबाल का अभ्यास करते रहते हैं। ऐसे में बड़ी अनहोनी हो सकती थी। अब बच्चों के अभिभावकों ने भी चुराह प्रशासन से समयानुसार विद्यालय भवन को भूस्खलन की जद से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार और क्रेटवर्क का कार्य करवाने की मांग की है। स्कूल भवन से 50 मीटर ऊपर की ओर शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे भूस्खलन हुआ जिससे भवन की दीवारों पर मलबा चढ़ गया है। एसडीएम, तहसीलदार, शिक्षा विभाग के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। यह जानकारी विद्यालय के कार्यकारी प्रभारी डोली राम शर्मा ने दी है।
विज्ञापन

भवन का निरीक्षण किया गया है। स्कूल प्रबंधन को बच्चों को विद्यालय में सुरक्षित स्थान पर पढ़ाने की बात कही गई है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर भेजने के बारे में निर्देश दिए गए हैं। -जोगिंद्र पटियाल उपमंडलाधिकारी नागरिक चुराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed