{"_id":"6a00b09205c597b1ef01e5ad","slug":"publicity-casts-a-shadow-over-heritage-posters-obscure-chambas-face-chamba-news-c-88-1-cmb1003-183030-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धरोहर पर प्रचार की परछाई, पोस्टरों ने ढका चंबा का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धरोहर पर प्रचार की परछाई, पोस्टरों ने ढका चंबा का चेहरा
Sun, 10 May 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के शोर में शहर को स्वच्छ रखने का संदेश ही भूल गए प्रत्याशी
उम्मीदवारों ने पोस्टरों से पाट दिया शहर का ऐतिहासिक मिलेनियम गेट
बिजली के खंभों, दीवारों पर भी प्रचार सामग्री चिपकाने से लोग नाराज
पंकज सलारिया
चंबा। चुनाव में प्रचार की होड़ में प्रत्याशी स्वच्छता का संदेश ही भूल गए। शहर को साफ रखने की अपील करने वाले उम्मीदवारों ने ही ऐतिहासिक मिलेनियम गेट को पोस्टरों से पाट दिया है।
चौगान के समीप स्थित इस धरोहर पर रातों-रात प्रत्याशियों के पोस्टर चिपका दिए। 17 मई को होने वाले मतदान से पहले शहर में पोस्टर वॉर तेज हो गया है। इस बार उम्मीदवारों की नजर सार्वजनिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक धरोहरों पर भी पड़ गई। मिलेनियम गेट चंबा की पहचान है। यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पोस्टरों से पूरा गेट गंदा हो गया है। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए थे कि बिना अनुमति किसी की संपत्ति, सरकारी भवन या धरोहर पर पोस्टर नहीं लगेंगे। बावजूद इसके मिलेनियम गेट, बिजली के खंभे और दीवारें प्रचार सामग्री से अटी पड़ी हैं। स्थानीय लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने का वादा करने वाले प्रत्याशी ही गंदगी फैला रहे हैं। अब हैरानी की बात है कि पोस्टर वॉर खुलेआम चल रहा है लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी पर कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद और चुनाव निगरानी टीमों ने भी आंखें मूंद रखी हैं। गौरतलब है कि शहर के 11 वार्डों में 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। 17 मई को मतदान होगा। जो उम्मीदवार चुनाव से पहले ही नियम तोड़ रहे हैं, वे जीतकर शहर को कैसे स्वच्छ रखेंगे। कुल मिलाकर इस मामले में प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही इस मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
--
प्रशासन दे रहा संदेश, प्रत्याशियों ने लगा दिए पोस्टर
चौगान के समीप प्रशासन की ओर स्वच्छ चंबा और स्वस्थ चंबा का संदेश देने के लिए एक बोर्ड लगाया है मगर प्रत्याशियों के समर्थकों ने इस संदेश बोर्ड पर भी पोस्टर चिपका दिए हैं।