फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protests continued for the second day at Chuwari College.

Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Protests continued for the second day at Chuwari College.
कॉलेज प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने लगाए काले बिल्ले
विज्ञापन

सरकार से उठाई मांग, लंबित पदोन्नति बिना विलंब की जाए

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में प्राध्यापकों ने लगातार दूसरे दिन भी पदोन्नतियों के विरोध में गेट मीटिंग कर सरकार के प्रति रोष जताया।
सभी प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्राध्यापकों ने कहा कि करीब पांच वर्षों से पदोन्नतियां लंबित हैं जबकि सरकार के अन्य विभागों में नियमित रूप से पदोन्नतियां की जा रही हैं। आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्राध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिससे पूरे प्राध्यापक वर्ग में निराशा और असंतोष का माहौल है। गेट मीटिंग में प्रवक्ताओं ने कहा कि कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम और विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया को बिना और देरी के लागू किया जाना चाहिए। सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि महाविद्यालय प्राध्यापकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह गेट मीटिंग हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के आह्वान पर स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित की गई। यह जानकारी अध्यक्ष आशीष कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed