फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest of cpm

महंगाई के विरोध में गरजी माकपा

Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest of cpm
चंबा में उपायुक्त कार्यालय के बाहर महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त वामपंथी संगठनों ने बुुधवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्टी के जिला सदस्य विपिन ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। कोरोना काल में ऑक्सफेम की रिपोर्ट के मुताबिक 97 प्रतिशत जनता के आय के साधन कम हुए हैं। ऐसे में सरकार को सभी व्यक्तियों को 10 किलो मुफ्त राशन प्रतिमाह देना चाहिए था। साथ में डिपुओं में सस्ते राशन की सुविधा मिलनी चाहिए थी लेकिन, सरकार ने मुफ्त राशन देने की बजाय डिपुओं में मिलने वाले राशन को भी महंगा कर दिया। इससे आम लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मई से लेकर अब तक 22 बार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज तक के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। इससे वाहनों का इस्तेमाल करने वालों पर मार पड़ी है। तेल कीमतों में वृद्धि होने से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नव उदारवादी पूंजीपति परस्त और गरीब विरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। गैस सिलिंडर की कीमत 906 रुपये तक पहुंच गई है। पेट्रोल की कीमत 96 से 100 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 88 रुपये प्रति लीटर तक हो गई है। सरसों का तेल बाजार में 180 रुपये और डिपुओं में 160 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डिपुओं में दालों की कीमतों में 10 रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि की गई है। पिछले महीने की अपेक्षा इस माह डिपुओं में आटे की मात्रा 14 से घटाकर 11 किलो प्रति कार्ड कर दी गई है। प्रदेश में सुजानपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में आत्महत्याएं भी हुई हैं। उन्होंने राशन डिपुओं में दालों, तेल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन में केवल, रहमतुल्ला, राशिका, रिझू राम सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed