{"_id":"57812d4f4f1c1bee067f9b20","slug":"protest-against-police-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने पर भड़के मजदूर, पुलिस की गाड़ी का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने पर भड़के मजदूर, पुलिस की गाड़ी का किया घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला होली (चंबा)
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र होली में परियोजना कामगारों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कामगारों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और काफी देर तक पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने सूझबूझ से मामले को शांत करवाने में सफलता हासिल कर ली।
दरअसल, परियोजना में हड़ताल की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बजोल पंचायत में डैम साइट की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी कर रखी थी। इससे पुलिस को काफी देर तक रुकना पड़ा। जब कामगार गाड़ी के पास पहुंचा तो पुलिस के एक जवान ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे माहौल बिगड़ गया। कामगार परियोजना के दूसरे मजदूरों को भी ले आया। इन मजदूरों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। काफी देर तक मजदूर पुलिस से माफी मांगने की मांग करते रहे। लेकिन, पुलिस कर्मी वर्दी में माफी मांगने को तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस कर्मी ने दूसरी जगह जाकर कपड़े बदलकर थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगकर जान बचाई। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। लेकिन, क्षेत्र में घटना की खूब चर्चा है।
भीड़ को शांत करने के लिए किया समझौता : पुलिस
होली चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वे परियोजना में हड़ताल की सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रहे थे। इस दौरान यह विवाद हुआ। भीड़ बहुत ज्यादा थी इसलिए समझौता करना पड़ा। दोनों पक्षों को शांत करवाया गया है और अब किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।