{"_id":"68286f4f88bbe5b84f03e877","slug":"promote-small-savings-schemes-prakash-chamba-news-c-88-1-ssml1006-150656-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार : प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार : प्रकाश
Sun, 18 May 2025 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 May 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश लघु बचत के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में लघु बचत विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेसपवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने उपाध्यक्ष लघु बच प्रकाश चंद करड़ को शाल, टोपी व चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में लघु बचत से संबंधित योजनाओं के अतिरिक्त अभिकर्ताओं के कार्य व उससे संबंधित आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश लघु बचत के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ ने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा आमजन मानस के उत्थान के लिए लघु बचत से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों से संबंधित एक होर्डिंग जिला में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि लघु बचत योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लघु बचत अभिकर्ताओं की बैठक करने के निर्देश दिए ताकि अभिकर्ताओं के जरिये भी इन योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सके। बैठक में सहायक आयुक्त पीपी सिंह, डाकपाल योगेश नैयर, सहायक डाकपाल मोहित चड्ढा व लिपिक लघु बचत कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।