{"_id":"63cace2b2de75f3a3159cb9c","slug":"problems-due-to-snowfall-in-chamba-chamba-news-sml4344090183-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी ने बढ़ाई जिला के लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी ने बढ़ाई जिला के लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन
चंबा के पागी में बर्फबारी के दौरान सड़क पर बीछी सफेद चादर।संवाद
- फोटो : Chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बर्फबारी और भारी बारिश ने जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के चलते तापमान में आई गिरावट के कारण लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए हैं। भारी बारिश और बर्फबारी से सड़कों पर भूस्खलन और फिसलन बढ़ने से 14 रूट प्रभावित हुए। इससे लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। लोगों को अपना सामान पीठ पर लाद कर मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। तीन ट्रांसफार्मर खराब होने से 26 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद पड़ गई।
शुक्रवार सुबह से कबायली क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश, भरमाणी, सुप्पा, गरिया, बलमुई, चियाणी और कुगति में 15.24 सेंटीमीटर, पांगी के हुड़ान भुटोरी, सुराल भुटोरी, चस्क भुटोरी और लुज में 20.32 सेंटीमीटर के करीब बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते तीसा, चंबा, सलूणी, डलहौजी और पांगी की 25 सड़कें बंद हो गईं। सड़कें बाधित होने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर देरशाम तक 11 सड़कों को बहाल कर दिया जबकि 14 सड़कों को विभाग शनिवार को बहाल करने का दावा कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत आने वाले परिक्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जन भर गांवों में अंधेरा पसर गया। बिजली न होने से लोगों को ठिठुरते हुए ही समय व्यतीत करना पड़ा।
चंबा-जोत मार्ग पर 12.7 सेंटीमीटर बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने जोत मार्ग पर सफर न करने की हिदायत दी है। दावा किया कि बंद सड़कों को विभागीय टीम शनिवार तक यातायात के लिए बहाल करवा देगी।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल डलहौजी के गांधी चौक, सुभाष चौक, लक्कड़ मंडी में बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने अपने परिवार संग जमकर अठखेलियां कीं। पर्यटक बर्फ गिरता देख काफी उत्साहित दिखे।
पर्यटन स्थल खज्जियार, पौलाहणी माता मंदिर में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। खज्जियार पहुंचे पर्यटकों ने जमकर बर्फ का आनंद उठाया।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि बंद सड़कों, बिजली ट्रांसफार्मरों और पेयजल स्कीम को सुचारु करने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।