फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Probe into apple sapling plantation in 28 Panchayats of Churah intensified.

Chamba News: चुराह की 28 पंचायतों में सेब पौधरोपण की जांच तेज

Fri, 11 Sep 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Probe into apple sapling plantation in 28 Panchayats of Churah intensified.
एडीसी ने तलब किए रिकॉर्ड, रोजाना पंचायत सचिवों से दस्तावेजों का मिलान; अगले सप्ताह मौके पर पहुंचेगी संयुक्त टीम
विज्ञापन

कागजों में दर्ज पौधरोपण और धरातल की हकीकत होगी आमने-सामने, जांच पूरी होने के बाद तय होगी आगामी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह विकास खंड की 28 पंचायतों में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान करवाए गए सेब पौधरोपण कार्यों की जांच अब तेज हो गई है।
शुक्रवार को एडीसी चंबा अमित मेहरा ने संबंधित पंचायत सचिवों को रिकॉर्ड सहित तलब कर विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। पंचायतवार रिकॉर्ड मंगवाकर उसमें दर्ज जानकारी का मिलान किया जा रहा है।
जांच के दौरान सेब पौधरोपण के लिए चयनित स्थान, लाभार्थियों का विवरण, लगाए गए पौधों की संख्या, कार्य पर हुए खर्च और इससे जुड़े अन्य दस्तावेजों को देखा जा रहा है। पंचायत सचिवों को रोजाना अलग-अलग पंचायतों का रिकॉर्ड लेकर बुलाया जा रहा है। दस्तावेजों में दर्ज तथ्यों के आधार पर पौधरोपण कार्यों की स्थिति को समझने के साथ रिकॉर्ड की आपसी संगति भी जांची जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एडीसी अमित मेहरा ने पंचायत सचिवों से रिकॉर्ड लेकर मामले से संबंधित जानकारी हासिल की। दस्तावेजों की जांच के बाद अब मौके पर जाकर पौधरोपण कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की तैयारी है। इससे रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी और धरातल पर किए गए कार्यों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विस्तृत जांच के लिए अगले सप्ताह संयुक्त टीम दोबारा चुराह पहुंचेगी। टीम विभिन्न पंचायतों में जाकर सेब पौधरोपण कार्यों का मौके पर निरीक्षण करेगी और वहां की स्थिति को संबंधित रिकॉर्ड से मिलाएगी। जांच के दौरान कार्यों की वास्तविक स्थिति, रिकॉर्ड में दर्ज विवरण और मौके के तथ्यों को सामने रखा जाएगा।

जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की दिशा तय होगी।
--
एडीसी चंबा अमित मेहरा ने बताया कि चुराह विकास खंड की 28 पंचायतों में वित्त वर्ष 2022-23 में करवाए गए सेब पौधरोपण कार्यों की जांच की जा रही है। पंचायत सचिवों को रिकॉर्ड सहित बुलाकर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। अगले सप्ताह संयुक्त टीम चुराह पहुंचकर मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed