{"_id":"689cca360b4e14654d0a0ea4","slug":"private-operators-upset-over-ordering-of-additional-government-buses-for-mani-mahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-cmb1002-158381-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा में अतिरिक्त सरकारी बसें मंगवाने पर उखड़े निजी ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा में अतिरिक्त सरकारी बसें मंगवाने पर उखड़े निजी ऑपरेटर
Wed, 13 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के लिए परिवहन निगम के अतिरिक्त सरकारी बसें मंगवाने पर निजी ऑपरेटरों विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को निजी बस ऑपरेटरों ने आरटीओ चंबा को ज्ञापन सौंपकर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। निजी बस परिवहन संघ के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि यात्रा के लिए निजी बसों के साथ चंबा डिपो की सरकारी बसें चलाई जाती हैं, लेकिन इस बार अन्य जिलों से 15 से 20 अतिरिक्त बसें मंगवाई गई हैं, इनके चलने से निजी बसों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
उन्होंनेकहा कि जेएनयूआरएम की बसें नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड तक बिना समयसारिणी के चल रही हैं, जिससे करियां लाइन की बसों को नुकसान हो रहा है। वहीं, आरटीओ चंबा ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि इन सभी मामलों की जांच की जाएगी और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।