फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Principles of truth and non-violence are still a source of inspiration: Deputy Commissioner

सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रेरणास्रोत : उपायुक्त

Thu, 02 Oct 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Principles of truth and non-violence are still a source of inspiration: Deputy Commissioner
चंबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर जिला मुख्यालय चंबा में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब समाज में अनेक कुरीतियां व्याप्त हैं, तब गांधी जी का दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। नैतिक मूल्यों और मानवीय आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए गांधी जी की शिक्षाओं का अनुसरण आवश्यक है। उन्होंने स्मरण दिलाया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उनके आदर्शों से निरंतर प्रेरणा लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वच्छता को गांधी जी की जीवन शैली का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान से जोड़ा था। इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दे। इससे पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सुल्तानपुर में देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed