{"_id":"577d34b64f1c1b6f0c7fb477","slug":"principal-in-chamba-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा में की प्रिंसिपल की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा में की प्रिंसिपल की तैनाती
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज पर चंबा में मचे घमासान के बीच एक सुखद खबर आई है। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए प्रिंसिपल की तैनाती कर दी है। आईजीएमसी शिमला से डॉ. अनिल औहरी को चंबा मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया है।
विज्ञापन
डॉ. औहरी वीरवार को चंबा में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। मेडिकल कॉलेज को लेकर आगामी सभी जरूरतें प्रिंसिपल के माध्यम से ही पूरी होनी हैं। प्रिंसिपल की तैनाती के साथ ही मेडिकल कॉलेज पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं होना शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी आवेदन पत्र निर्धारित साढ़े तीन लाख रुपये की फीस के साथ एमसीआई को भेज दिया है। जिसके साथ ही अब एमसीआई की टीम कभी भी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था जांचने के लिए चंबा का दौरा कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने 25 जून को यह पत्र एमसीआई को सौंपा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज को इस सत्र से शुरू किया जाना था लेकिन चंबा से पहले नाहन में मेडिकल कॉलेज को लेकर व्यवस्थाएं पूरी की गई। जिसकी वजह से चंबा में लोग प्रदेश सरकार से नाराज हो गए। यहां गठित साझा मोर्चा की अगुवाई में लोगों ने कई बार आक्रोश रैलियां भी निकाली लेकिन अब प्रिंसिपल की तैनाती व एमसीआई से अप्रूवल के लिए पत्राचार शुरू होने के बाद चंबा में लोगों को बड़ी राहत की आस जगी है। ऐसे में चंबा में वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन
आज ड्यूटी ज्वाइन करेंगे डॉ. औहरी : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल की तैनाती करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉ. अनिल औहरी वीरवार को चंबा में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सभी प्रशासनिक प्रबंध वही देखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र के लिए चंबा का मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तैयार होगा।