{"_id":"665df2fe030276aeb90f9de4","slug":"preparations-for-counting-of-votes-completed-counting-will-take-place-on-13-tables-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126302-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मतगणना की तैयारियां पूरीं, 13 टेबलों पर होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मतगणना की तैयारियां पूरीं, 13 टेबलों पर होगी गिनती
Mon, 03 Jun 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पांच विधानसभा वाले जिला चंबा के मतदाताओं ने किन प्रत्याशियों को बढ़त दिलवाई, इसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।
वहीं, प्रशासन ने भी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से एक दिन पहले राजकीय सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारियों और कर्मचारियों में हिस्सा लिया। जिले के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी, भटियात की मतगणना का कार्य 4 जून को राजकीय सहस्त्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में होगा। मतगणना के लिए चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित 13 टेबल स्थापित किए गए हैं। मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 15 माइक्रो आब्जर्वर, 15 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 15 काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं।
भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित 15 टेबल स्थापित किए गए हैं। इसमें मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर और 18 काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतगणना के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित 15 टेबल स्थापित किए गए हैं और मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 18 काउंटिंग असिस्टेंट लगाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डलहौजी और भटियात की मतगणना कार्यों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों सहित कुल 13-13 टेबल स्थापित किए गए हैं। दोनों मतगणना केंद्रों में मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 15-15 माइक्रो आब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। हर विधानसभा की मतगणना संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अध्यक्षता में की जाएगी।
विज्ञापन
-- मतगणना के लिए तीन पर्यवेक्षक किए नियुक्त
मतगणना को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तीन मतगणना पर्यवेक्षकों (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की गई है। इसमें वी डेविड राजू चुराह विधानसभा के मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भटियात के तहत मीका नयोरी मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। आशुतोष रंजन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भरमौर के लिए मतगणना पर्यवेक्षक होंगे।
--
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मतगणना को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बताया कि चुनावों से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।