{"_id":"66f19367266b12f8e000e6e9","slug":"preparation-to-lock-a-school-with-zero-student-strength-in-the-district-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133754-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में शून्य छात्र संख्या वाले एक विद्यालय पर ताला लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में शून्य छात्र संख्या वाले एक विद्यालय पर ताला लगाने की तैयारी
Mon, 23 Sep 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार ने प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों को मर्ज करने के बाद अब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और हाई स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय की ओर से शून्य छात्र संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा मांगा गया है।
जिला चंबा में मात्र एक ही हाई स्कूल है, जहां विद्यार्थियों की संख्या शून्य है। यह स्कूल होली क्षेत्र के तहत न्याग्रां के तहत आता है। विभाग की ओर से भी इस रिपोर्ट को उच्च शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है। अब सरकार की ओर से इस मामले को लेकर आगामी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में इससे पहले भी करीब 15 प्राइमरी और मिडल स्कूलों पर ताले लग चुके हैं। यहां विद्यार्थियों की संख्या सरकार की ओर से तय मापदंडों के तहत नहीं पाई गई। बहरहाल, सरकार ने इन स्कूलों को मर्ज कर दिया है। साथ ही यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में भेज दिया है। इसके आवा स्कूल स्टाफ को भी नजदीकी स्कूलों में भेजा है, जहां स्टाफ की कमी है। सरकार की मानें तो इस निर्णय से विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी नहीं खलेगी। साथ ही अधिक संख्या वाले विद्यार्थियों को पर्याप्त स्कूल स्टाफ मिलेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ही सरकार ने कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की योजना तैयार कर ली थी। बहरहाल, अब चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है और स्कूल स्टाफ को अन्य स्कूलों में तैनाती दी जा रही है।
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया जिले में एक ही हाई स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या शून्य है। कहा कि यह ब्योरा सरकार को भेज दिया गया है। आगामी फैसला सरकार लेगी।
--