फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparation to investigate the property of the accused of selling drugs

Chamba News: नशीली दवाएं बेचने के आरोपी की संपत्ति की जांच करवाने की तैयारी

Thu, 19 Sep 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Preparation to investigate the property of the accused of selling drugs
चंबा। युवाओं को नशीली दवाई बेचने वाले दवा विक्रेता की संपत्ति की औषधि नियंत्रण प्रशासन जांच करवाने की योजना बना रहा है। दवा विक्रेता के पास जांच के दौरान 66 हजार रुपये नकद मिले थे।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग अब पुख्ता कर रहा है कि विक्रेता ने युवाओं को अवैध तरीके से नशीली दवाई बेचकर कितनी संपत्ति जमा की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद दवा विक्रेताओं समेत नशीली दवाइयां बेचने वालों और खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले के युवाओं को नशीली दवाओं की लत लगाने वालों और नशीली दवाओं को बेचने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले भर में औचक निरीक्षण कर बिना बिल दवाइयां बेचने वालों पर शिकंजा कस रही है। बीते दिन शहर के एक मोहल्ला स्थित कथित दवा विक्रेता पर युवाओं को नशीली दवाओं की ओर धकेलने संबंधी शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर दवाइयां बरामद कीं। मौके से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 66 हजार रुपये भी बरामद किए। इसका मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर कोई बिल नहीं दिखा पाया। हालांकि, मेडिकल स्टोर संचालक ने इसे एक सप्ताह की बिक्री बताया है। टीम ने मेडिकल स्टोर के संचालक को दवाइयाें के बिल विभाग के पास जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी धर्मशाला से अगले निर्देश मिलने तक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। अब औषधि नियंत्रण प्रशासन दवा विक्रेता की संपत्ति की भी जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशीली दवाओं की आदत बनाने वाली दवाइयां बेचने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा। दवा विक्रेता की दुकान को सील करने के बाद अब उसकी आगामी समय में संपत्ति की भी जांच करवा सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed