फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pregnant lady reched hospital by strecher due to road crisis

ग्रामीणों ने पालकी पर उठाकर टपूण से आठ किमी मंगला पहुंचाई गर्भवति

Sat, 06 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady reched hospital by strecher due to road crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। खज्जियार परिक्षेत्र के टपणू गांव में सड़क नहीं होने का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को सड़क के अभाव में एक गर्भवती महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने आठ किमी तक पालकी में उठाकर मंगला पहुंचाया। यहां से निजी वाहन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिले के टपूण गांव को आज तक कोई भी सरकार सड़क से नहीं जोड़ पाई है। इस वजह से लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी आठ किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है।
शनिवार सुबह पांच बजे टपूण गांव में रजनी पत्नी दीप कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में सड़क नहीं होने से परिजन एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाए। इसके चलते परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गर्भवती महिला को पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। परिजन और ग्रामीण गर्भवती को पालकी में उठाकर अस्पताल की तरफ रवाना हुए। आठ घंटे पैदल चलकर ग्रामीणों ने महिला को मंगला में पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की गई। निजी वाहन से महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। ग्रामीण संजू कुमार, संजीव कुमार, रमेश, अमित, अनिल, प्यार चंद, जोगिंद्र, किरपा राम, दीपक और रिंकू ने सरकार और प्रशासन से सड़क बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि टपूण गांव तक सड़क बनाने को लेकर विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। वन विभाग से एनओसी भी मिल गया है। कुछ लोग निजी भूमि विभाग के नाम नहीं कर रहे हैं। इस कारण सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed