फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Potato crop will be insured for the first time, farmers should apply till 31st

Chamba News: पहली बार होगा आलू की फसल का बीमा, किसान 31 तक करें आवेदन

Fri, 19 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Potato crop will be insured for the first time, farmers should apply till 31st
चंबा। जिले में पहली बार आलू की फसल का बीमा होगा। प्राकृतिक आपदा या सूखे की स्थिति में आलू की फसल खराब होने पर बीमा करवाने वाले किसान इसके लाभ के हकदार होंगे।
विज्ञापन

किसानों को आलू की फसल का 31 जनवरी तक बीमा करवाना होगा। पुनर्गठित मौसम आधार फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए योजना शुरू की गई है। जिला चंबा के करीब 73 हजार किसान आलू की खेती करते हैं। आलू की फसल का बीमा के लिए पांच ब्लॉकों को इसके लिए चयनित किया गया है। इनमें चंबा, भरमौर, तीसा, सलूणी और पांगी ब्लॉक शामिल हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के 200 हेक्टेयर भूमि में आलू की पैदावार होती है। अकसर प्राकृतिक आपदा और सूखे की स्थिति में आलू की फसल को होने वाले नुकसान का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है। केंद्र सरकार किसानों को नुकसान से बचाने के लिए रबी की फसल का पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अब आलू की फसल का बीमा भी करेगी। किसानों को प्रति बीघा जमीन के हिसाब से 500 रुपये प्रीमियम देकर दस हजार तक क्लेम मिलेगा। बैंकों के ऋणी किसानों का बैंक की ओर से आलू फसल बीमा हो जाएगा। जो ऋणी किसान आलू फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें बीमा की अंतिम तिथि से सात दिन पूर्व अपना घोषणा पत्र बैंक के पास जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे करवाएं आलू फसल का बीमा
कृषक आलू फसल का बीमा करवाने के लिए अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक, चैक, जमाबंदी, किसान पास बुक, मोबाइल नंबर लेकर बीमा लोक मित्र केंद्रों, बैंक या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल www.pmfby.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

--कृषि बीमा कंपनी के जिला प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि आलू फसल का बीमा जिला चंबा में पहली बार हो रहा है। बताया कि कंपनी की ओर से 31 जनवरी 2024 तक कृषक अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।

--
कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक आपदा और सूखे की स्थिति से उभारने के लिए रबी की फसल में शामिल आलू का भी बीमा होगा। बशर्ते, 31 जनवरी तक किसानों को अपनी फसल का बीमा करवाना होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed