फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Population of 1500 in tribal area Poolan will get road

Chamba News: कबायली क्षेत्र पूलन में 1500 की आबादी को नसीब होगी सड़क

Tue, 19 Dec 2023 10:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Population of 1500 in tribal area Poolan will get road
भरमौर(चंबा)। कबायली क्षेत्र पूलन पंचायत के बगडू, सिरडी, पूलन, हरच्छू गांवों की अमूमन 1500 की आबादी को अब सड़क सुविधा नसीब होगी। नाबार्ड के तहत लाहल से बगडू गांव के लिए चार किलोमीटर सड़क निर्माण होगा। इतना ही नहीं, बुदिदल नाले पर एक पुल का निर्माण होगा। साथ ही एक किलोमीटर टायरिंग का कार्य भी करवाया जाएगा। जिस पर अमूमन साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। ऐसे में अब आगामी समय में पैदल आवाजाही करने वालों, बीमार लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, हरीश कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि बीते तीन दशक से लाहल से बगडू के लिए सड़क की मांग उठ रही है। इसमें एक किलोमीटर नाग मंदिर तक सड़क बनने के बाद आगे सड़क का कार्य बंद पड़ा हैं। इसमें आगे पुल और सड़क का कार्य होना शेष हैं। ग्रामीणों की चिर लंबी मांग को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का सर्वे करवा कर और प्रस्ताव बना कर स्वीकृति के लिए भेजा गया। जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। इतना ही नहीं, विकासात्मक कार्य करवाने के लिए बजट भी मिल चुका है। जिसके तहत अब आगामी समय में ये विकासात्मक कार्य होगा।
विज्ञापन

पूलन पंचायत की प्रधान अनिता कपूर व भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने बताया कि 1980 में बगडू, सिरडी, पूलन और हरच्छू के लिए सड़क का सर्वे हुआ था। जिसमें लगभग एक किलोमीटर नाग मंदिर तक सड़क बनने के बाद बंद कर दिया था। जो आज लगभग 40 साल के बाद नाबार्ड के तहत धन स्वीकृत हुआ है। उन्होंने भरमौर-पांगी के विधायक डाॅ. जनक राज का आभार जताया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि लाहल जीरो प्वाइंट से बगडू तक चार किलोमीटर सडक के लिए नाबार्ड से साढ़े आठ करोड़ धन स्वीकृत हुआ है। इसके तहत बकायदा बुदिदल नाले पर पुल बनने समेत एक किमी टायरिंग का कार्य भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed