{"_id":"5e515e1a8ebc3ef38b35b3c1","slug":"polution-control-board-raid-in-chamba-challan-chamba-news-sml325286283","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाबे, बेकरी व रेहडियों में पॉलीथिन लिफाफे इस्तेमाल करने वालों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढ़ाबे, बेकरी व रेहडियों में पॉलीथिन लिफाफे इस्तेमाल करने वालों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दुकानों में दबिश दी। इस दौरान बोर्ड ने पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोंका है। विभाग की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा रहा। वहीं विभाग के अधिकारियों ने ढाबे मालिकों को खाना प्लास्टिक में पैक नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शनिवार को अस्पताल मार्ग पर संचालित ढाबे में दबिश दी। इस दौरान ढाबे में खाना पैक करने के लिए पॉलीथिन के लिफाफों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ढाबा मालिक को लताड़ लगाई। इसके बाद पॉलीथिन के सभी लिफाफों को जब्त करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना ठोंका। इसके बाद टीम ने शहर की बेकरी में दबिश दी।
यहां खाद्य उत्पाद डिस्पोजल के कप और प्लोटों में परोसे जा रहे थे। इसके लिए बेकरी मालिक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पांच हजार रुपये जुर्माना ठोंका। इसके साथ हिदायत दी कि वह बेकरी में दोबारा डिस्पोजल कप और प्लेट का इस्तेमाल नहीं करे। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अगली कार्रवाई के तहत विभाग की टीम ने खाद्य उत्पाद बेचने वाली रेहड़ियों में छापा मारा। यहां पर भी पैकिंग के लिए पॉलीथिन के लिफाफे इस्तेमाल किए जा रहे थे। इसको लेकर उन्होंने आधा दर्जन रेहड़ियों से पॉलीथिन में इस्तेमाल होने वाले लिफाफे जब्त किए। नियमानुसार रेहड़ी धारकों को जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ ही रेहड़ी धारकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे पैकिंग के लिए पॉलीथिन लिफाफों का इस्तेमाल न करे।
शिकायतों के बाद की कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन के लिफाफों सहित प्रतिबंधित डिस्पोजल कप-प्लेटों के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को यह कार्रवाई अमल में लाई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शहर में खाद्य पदार्थों की पैकिंग में पॉलीथिन लिफाफे इस्तेमाल होने को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते शनिवार को बोर्ड की टीम ने शहर में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।