फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Political parties started laying chessboard for Vis election

विस चुनाव के लिए राजनीतिक दल बिछाने लगे बिसात

Sat, 10 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Political parties started laying chessboard for Vis election
चंबा। विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने से पहले पार्टियों के शीर्ष नेता लोगों के बीच जाकर उनकी नब्ज टटोलने में जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली अब जिला मुख्यालय में वोटरों की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पार्टी से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए वह रोजगार संघर्ष यात्रा भी निकालकर महंगाई और बेरोजगार को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते नजर आएंगे। साथ ही चुनाव से पहले कांग्रेसी पदाधिकारियों और सदस्यों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर विजय परचम लहराने संबंधी टिप्स देंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सौदान सिंह और उसके बाद अब सांसद इंदु गोस्वामी जिले के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं का जिले में चुनावी बिगुल बजने से पूर्व बिसात बिछाने से साफ जाहिर होता है कि कोई भी दल किसी भी सूरत में हार का स्वाद चखने के मूड में नहीं है। खैर यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि जनता किस दल के नेता को सत्ता का सुख भोगने के लिए चुनती है और किसे दरकिनार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेता शिवांक शर्मा ने बताया कि देश के तीन राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर में हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं। राज्य की बेरोजगारी दर भी राष्ट्रीय औसत 8.19 प्रतिशत से अधिक है। वैश्विक महामारी कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रदेश में बेरोजगारी दर 26 प्रतिशत थी। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर 8.82 लाख बेरोजगार युवा हैं। हांलाकि, यह संख्या बहुत अधिक होगी क्योंकि ग्रामीण आबादी ज्यादा पंजीकृत नहीं है। इस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने तक राज्य पर 85,000 करोड़ का कर्ज हो जाएगा। उच्च बेरोजगारी दर के साथ ईंधन और रोजमर्रा की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के चलते आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। हजारों बेरोजगार युवा और महिलाएं कांगड़ा के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की सड़कों पर उतरेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली करेंगे। यात्रा का आगाज 27 जुलाई को विकास पुरुष एवं पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली की जयंती पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed