{"_id":"66ad13d9379b111360000ccd","slug":"police-team-reached-semi-finals-after-defeating-white-tiger-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130273-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्हाइट टाइगर को हराकर पुलिस टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्हाइट टाइगर को हराकर पुलिस टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पुलिस टीम के खिलाड़ी सचिन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
इसमें सचिन ने सात चौके और पांच छक्के लगाए। व्हाइट टाइगर को हराकर पुलिस टीम ने यह मैच 40 रन से जीत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह जानकारी स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।
इस मैच में पुलिस की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर पुलिस टीम ने 227 रन बनाए। इसमें सचिन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि मोंटी ने भी 14 गेंद में बीस रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम 187 रन ही बना सकी। व्हाइट टाइगर की ओर से वसीम ने 64 रन बनाए, मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए। दर्शन ने बताया कि अब प्रतियोगिता के तहत सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
--