{"_id":"69f634189e9ba06a5a076446","slug":"police-officer-accused-of-threatening-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182227-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिस कर्मचारी पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिस कर्मचारी पर धमकाने का आरोप
Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सपड़ी वार्ड में एक पुलिस कर्मचारी पर लोगों को धमकाने का आरोप है। इसकी शिकायत मोहल्लावासियों ने पुलिस अधीक्षक से की है।
अमन नैय्यर, कृष्ण कुमार, अंकुर चौणा, हितेश चौणा और हरीश कुमार ने बताया कि मोहल्ले का एक व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत है। वह लगातार अनुचित और धमकीपूर्ण व्यवहार करता है। आरोपी के इस आचरण से मोहल्ले की शांति भंग हो रही है। मोहल्लावासियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने एक शिकायत पत्र तैयार किया है जिसमें मोहल्ले के कई लोगों के हस्ताक्षर करवाए हैं। यह बात सामने आई है कि उक्त व्यक्ति ने अधिकतर लोगों को वास्तविक तथ्यों से अवगत करवाए बिना और गुमराह कर हस्ताक्षर करवाए थे। संवाद