फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police arrested two people who made fake Aadhaar cards in Bengal

Chamba News: बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो लोगों को पकड़ लाई पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people who made fake Aadhaar cards in Bengal
चंबा। आधार कार्ड फर्जीवाड़े के मामले में चंबा पुलिस ने बंगाल में जाकर उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो प्रदेश के आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटरों की जाली आईडी बनाकर अज्ञात लोगों के आधार कार्ड बना रहे थे। इन लोगों को अदालत में पेश करने पर पांच दिन की पुलिस रिमांड मिला है। इस रिमांड अवधि में पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। अब तक इस फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस छह गिरफ्तारियां कर चुकी है। आगामी दिनों में पुलिस की तरफ से और गिरफ्तारियां होने के संकेत दिए गए हैं। फर्जीवाड़े को उजागर करने और आरोपियों को पकड़ने में चंबा सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी की सक्रियता काफी अहम रही है। उन्होंने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए सुनियोजित तरीके से अपने उच्चाधिकारियों से तालमेल बैठाकर तफ्तीश की और बाहरी राज्य में जाकर इस मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां कीं। उनके साथ अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े का शायद कभी पता भी नहीं चल पाता लेकिन जिस कंपनी को प्रदेश में आधार कार्ड बनाने का ठेका मिला था उस कंपनी ने चंबा जिले में भी चार ऑपरेटर नियुक्त किए थे। इनकी आईडी बनाई गई थी। इसके लिए ऑपरेटर के फिंगर प्रिंटस से लेकर आंखों को स्कैन किया गया था जबकि इन ऑपरेटरों की जाली आईडी बंगाल और महाराष्ट्र में भी बनाई गई जहां रोजाना लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। ये आधार कार्ड किन लोगों के बने हैं इसके बारे में अभी तक किसी को भी जानकारी नहीं है। यह धंधा यू हीं जारी रहना था लेकिन कंपनी से जुड़े शातिरों ने चंबा के एक ऑपरेटर के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। इसको लेकर ऑपरेटर ने चंबा थाने में शिकायत दर्ज करवाई और इस प्रकार की साजिश होने का शक जाहिर किया। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed