फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police and HRTC personnel will be able to vote through EDC, post ballot paper

Chamba News: ईडीसी, पोस्ट बैलेट पेपर से वोट डाल सकेंगे पुलिस और एचआरटीसी कर्मी

Sat, 20 Apr 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Police and HRTC personnel will be able to vote through EDC, post ballot paper
चंबा। लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मियों को ईडीसी और पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मियों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) और दूसरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि ईडीसी के लिए 12 ए फॉर्म भरना होगा और पोस्ट बैलेट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म आवश्यक रहेगा। विभागीय नोडल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सूची प्रेषित करेंगे। बताया कि ईडीसी के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए चुनाव पूर्वाभ्यास के दौरान संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह पोस्ट बैलेट पेपर के लिए निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी अलग से एक विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभागीय नोडल अधिकारी उपमंडल स्तर पर भी सहायक नोडल अधिकारी तैनात करेंगे। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी व पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम शुगल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed