फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Poets from across the state read their works online

Chamba News: प्रदेश भर के कवियों ने ऑनलाइन पढ़ीं रचनाएं

Sun, 21 Jul 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Poets from across the state read their works online
चंबा। गुरु पूर्णिमा पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन गूगल मीट के माध्यम से करवाया गया। इसमें राज्य भर से मशहूर रचनाकारों ने रचनाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दी।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. देवदत्त शर्मा कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राज्य अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन युद्धवीर टंडन और किरण कुमार कृष्ण ने किया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद की चंबा इकाई ने किया। कार्यक्रम का आगाज किरण कुमार के परिषद गीत ''भारती की लोकमंगल साधना'' से हुआ। इसके बाद पमेश कुमार ने सरस्वती वंदना पेश की। डॉ. कविता बिजलवान ने अतिथियों और रचनाकारों का स्वागत किया। डॉ. प्रियंका वैद्य, जानवी, स्वप्ना जसवाल, भूपेंद्र जसरोटिया, डॉ. सत्येंद्र शर्मा, अर्चना शर्मा, पमेश कुमार, ज्ञान सिंह, शीला, यादविंदर, शक्ति चढ़ा, गंगेश राणा, डॉ. दीप लता, रचना शर्मा, डॉ. शिव गर्ग, डॉ. अनेक राम संख्यान और किरण कुमार वशिष्ठ ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। रचनाओं के माध्यम से कवियों ने गुरु के महत्व और उनके योगदान को मार्मिक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि डॉ. देवदत्त शर्मा ने ''डाटा सूचना से होकर ज्ञान बनता है'' के संदर्भ में गहन व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed