{"_id":"64fb577822fa5a8c9d0282d7","slug":"plan-will-be-made-to-give-recognition-to-pangis-products-anirudh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-7070-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए बनेगी योजना : अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए बनेगी योजना : अनिरुद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पांगी प्रवास के दौरान मिंधल और शौर पंचायत का दौरा किया और बरसात के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत शौर में वन विश्रामगृह में पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए उन्होंने पांगी के स्थानीय उत्पादों को बाजार में अलग से पहचान दिलवाने के लिए पांगी प्रशासन को निर्देश दिए। इसके लिए जल्द ही प्रभावी कार्य योजना बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि ठांगी, काला जीरा, गुच्छी, अखरोट का तेल, चिलगोजा, गुरणु, सेब और अन्य नगदी फसलों को मुख्य बाज़ार तक पहुंचाने के लिए घाटी में ही पैकेजिंग सामान उपलब्ध करवाएं। इसके लिए किसानों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाए। इससे पांगी के जैविक उत्पादों को बाजार में एक अलग से पहचान मिल सकेगी और लोगों की आर्थिकी को भी बल मिलेगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बागवानों को सेब, अखरोट और नाशपाती की उत्तम किस्म के पौधे उपलब्ध करवाने के लिए भी सही मार्गदर्शन करें। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध मिंधल माता मंदिर के दर्शन कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनी और बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों को जल्द सहायता राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिंधल गांव में जल शक्ति विभाग को सिंचाई कूहल निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। इसके अलावा गांव के सड़क मार्ग के कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए।