फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Plan to fly drone in case of emergency Hawa Hawai

Chamba News: आपात स्थिति में ड्रोन उड़ाने की योजना हवा हवाई

Sat, 25 Jan 2025 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
Plan to fly drone in case of emergency Hawa Hawai
ऐतिहासिक चंबा चौगान में ड्रोन का सफल परीक्षण करते हुए। स्त्रोंत- फाइल फोटो - फोटो : परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान अतिथि व अधिकारी।
चंबा। आपात स्थिति में राहत सामग्री और दवाइयां पहुंचाने के लिए चंबा में तैयार की गई ड्रोन उड़ाने की योजना अभी हवा-हवाई हो गई। अभी तक किसी भी क्षेत्र में ड्रोन से कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है। आपदा प्रबंधन के लिए 35 लाख रुपये की लागत से बाल रक्षा भारत संस्था ने जुलाई 2024 में जिला प्रशासन को यह अत्याधुनिक ड्रोन प्रदान किया था।
विज्ञापन

यह ड्रोन 20 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है और इसका सफल ट्रायल ऐतिहासिक चंबा चौगान में किया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई और यह हाई-टेक ड्रोन जिला मुख्यालय में धूल फांक रहा है। हालांकि, हैदराबाद में जिला के दो कर्मचारियों ने ड्रोन पायलट लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। लेकिन अब भी अंतिम प्रशिक्षण लंबित है। अब पुनः प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही जिला चंबा में इस ड्रोन को नियमित रूप से संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बाल रक्षा भारत और जी एंटरटेनमेंट एंड एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा प्रदान किए गए इस आधुनिक ड्रोन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में राहत सामग्री और दवाइयां जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाना है। इसके अलावा यह निगरानी, परिवहन और राहत आपूर्ति जैसे कार्यों में भी अहम भूमिका निभा सकता है। जिले के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में यह ड्रोन विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस ड्रोन का सफल परीक्षण हो चुका है। इसे संचालित करने के लिए दो कर्मियों को पायलट लाइसेंस मिल चुका है। हालांकि अंतिम प्रशिक्षण के बाद ही इसे नियमित संचालन के लिए तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन के संचालन के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed