फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup fell into ditch on Kolka-Jatkari road, one dead

Chamba News: कोलका-जटकरी मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Mon, 09 Jan 2023 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell into ditch on Kolka-Jatkari road, one dead
चंबा में कोलका-जटकरी मार्ग पर लांघा के पास सड़क से नीचे लुडकने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।संवाद - फोटो : Chamba
मंगला(चंबा)। कोलका-जटकरी मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार (32) पुत्र भोलाराम निवासी गांव जटकरी के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह पिकअप को लेकर जटकरी से चंबा की तरफ जा रहा था। लांघा के पास अचानक उसका गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने अनिल कुमार को खाई से निकाल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों सहित मौके पर मौजूद चश्मदीदों के ब्यान कलमबद्ध किए गए। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सौंप दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस हादसे का कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाम को जल्द घर लौटने की बात कह कर निकला था अनिल
चंबा। कोलका-जटकरी मार्ग पर पिकअप हादसे में मौत के आगोश में समाएं अनिल कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान बेटे के मौत से एक बार फिर से बूढ़े पिता भोला राम के कंधों पर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेवारी आ गई है। परिवार की जिम्मेवारियों को बखूबी निभा रहे अनिल यकायक दुनिया से चले जाना हैरत की बात है। मृतक अनिल की पांच वर्षीय बेटी अक्षु और चार वर्षीय इशानी समझ ही नहीं पा रहीं हैं कि ऐसा क्या हो गया जो गांव के सभी लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा की तरह जटकरी से अनिल सुबह का नाश्ता कर वाहन लेकर अपने काम पर जाने के लिए निकला। उसने अपनी गर्भवती पत्नी से शाम को जल्द घर लौटने की बात कही। लेकिन, घर से कुछ ही दूरी पर पार्क की अपनी गाड़ी को स्टार्ट करने के कुछ ही देर बाद वह मौत के आगोश में समा गया। वाहन हादसे में पति के गुजर जाने की बात सुनकर रिंपी देवी गश खाकर गिर पड़ीं। जबकि, उसके बूढ़े पिता भोला राम को समझ नहीं आ रहा है कि वे बहू को समझाएं या बेटे के अंतिम संस्कार के लिए आगे बढ़ें। घर पर ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जुटना शुरू हो गए। देखते ही देखते घर आंगन ग्रामीणों से भर गया। दोपहर बाद पैतृक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed