फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PHC Dradda is running with the help of a compounder

Chamba News: कंपाउंडर के सहारे चल रहा पीएचसी द्रड्डा

Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
PHC Dradda is running with the help of a compounder
चनेड़ (चंबा)। प्रदेश सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, लेकिन आकांक्षी जिले में हालात बेहद खराब है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) द्रड्डा कंपाउंडर के सहारे चल रहा है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम के लिए भी लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे में वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके है। अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। संस्थान में स्टाफ नर्स सहित चिकित्सक और प्रयोगशाला सहायक के पद खाली हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्रड्डा के तहत द्रड्डा, चीलबंगला, पंजोह, कोहलड़ी की करीब चार हजार की आबादी निर्भर करती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। इस बारे में वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेम राज, स्थानीय निवासी
एक कंपाउंडर के सहारे ही व्यवस्था चलाई जा रही है। सरकार भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे तो कर रही है। मगर हकीकत में हालात बेहद खराब है। सरकार जल्द सुध ले। काका मांडला, स्थानीय निवासी
इस स्वास्थ्य केंद्र के तहत करीब चार पंचायतों की चार हजार से अधिक आबादी निर्भर करती है। इलाज के नाम पर उन्हें स्वास्थ्य संस्थान में कुछ नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। रमेश कुमार, स्थानीय निवासी
ग्रामीणों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज या बाथरी का रुख करना पड़ रहा है। जो करीब 20 से 30 किलोमीटर दूर है। सरकार जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरें। पंकज मांडला, स्थानीय निवासी

यह मामला ध्यान में है। इस बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार उचित पहल करेगी। डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed