फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PG classes, digital-e library and reading room started in Chuwadi

Chamba News: चुवाड़ी में पीजी कक्षाएं, डिजिटल -ई लाइब्रेरी और रीडिंग रूम शुरू

Wed, 16 Oct 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
PG classes, digital-e library and reading room started in Chuwadi
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पीजी कक्षाओं समेत ई-लाइब्रेरी एवं रीडिंग कक्ष का शुभारंभ किया। पठानिया ने कहा कि सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की लगभग 3500 नई भर्तियां की हैं।
विज्ञापन

सरकार के वर्तमान कार्यकाल में सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होने जा रही हैं। इससे निकट भविष्य में इस क्षेत्र में भी शिक्षकों की आवश्यकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। एक वर्ष के दौरान सिंहुता से चंबा तक डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। काली घार में भूस्खलन की समस्या की रोकथाम के लिए 3 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। इसके दीर्घकालिक समाधान के लिए एक 29 करोड़ की योजना बनाई गई है। पठानिया ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशे का सेवन न करने करने का प्रण लें और अपने आसपास के अन्य लोगों को भी नशे का सेवन न करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने महाविद्यालय चुवाड़ी में बॉटनिकल गार्डन या वनस्पति उद्यान के लिए 6 लाख, प्रधानाचार्य आवास से संबंधित कार्य के लिए लगभग 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कॉलेज परिसर में मंच बनाने के लोक निर्माण विभाग को शीघ्र एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में हिंदी, पॉलिटिकल साइंस और केमिस्ट्री विषयों की स्नातकोत्तर विषय की पढ़ाई होगी। इससे विद्यार्थियों को चंबा या फिर जिला जिले से बाहर स्थित कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed