{"_id":"61b22a2330c096121618fdce","slug":"people-will-get-door-to-door-test-facility-chamba-news-sml392900913","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को घर-द्वार मिलेगी टेस्ट करवाने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को घर-द्वार मिलेगी टेस्ट करवाने की सुविधा
विज्ञापन
एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते सदर विधायक पवन नैयर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा विस क्षेत्र के दूरदराज के गांवों के लोगों को घर-द्वार पर खून के चालीस टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेेगी। सदर विधायक की मांग पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंबा के लिए एक एंबुलेंस भेंट की है, जिसे विधायक ने वीरवार को हरी झंडी दिखाई। एंबुलेंस में चालीस टेस्ट करने की सुविधा है। टेस्ट करने के लिए एंबुलेंस में डॉक्टर और लैब तकनीशियन मौजूद रहेंगे।
जहां पर भी यह एंबुलेंस जाएगी, वहां पर मरीजों की जांच के साथ ही उनके खून की जांच की जाएगी। बीमारी के अनुसार मरीजों को दवाई भी आवंटित होगी। जो लोग गंभीर रूप से ग्रसित पाए जाएंगे, उन्हें डॉक्टर से जांच करवाने के लिए अस्पताल में जाने की सलाह दी जाएगी। इस सुविधा से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। जो लोग मामूली टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं, उनके घर-द्वार जाकर एंबुलेंस के जरिये टेस्ट किए जाएंगे।
सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि चंबा में आधुनिक सुविधा वाली यह पहली एंबुलेंस है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गरीबी के कारण अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाते। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस एंबुलेंस की मांग की थी। चंबा विस क्षेत्र की हरेक पंचायत में बारी-बारी इस एंबुलेंस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को एंबुुलेंस आने की सूचना पहले दे दी जाएगी। आने वाले समय में इसी तरह की एक और एंबुलेंस को लोगों की सुविधा के लिए मंगवाया जाएगा। कहा कि आज तक जितनी भी सरकारें रहीं, वे चंबा के लोगों को ऐसी सुविधा प्रदान नहीं कर पाई। लेकिन, भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के लिए यह सेवा शुरू की है।