फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People who came in the hope of meeting CM were disappointed

Chamba News: सीएम से मिलने की आस में पहुंचे लोगों को होना पड़ा निराश

Sun, 04 Aug 2024 05:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Aug 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
People who came in the hope of meeting CM were disappointed
सीएम से मिलने की आस में पहुंचे लोगों को होना पड़ा निराश
विज्ञापन

सामाजिक और कर्मचारी संगठन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे विभिन्न संगठनों और कर्मचारी संगठनों की आस अधूरी रह गई। सभी संगठनों को पता था कि रविवार को मिंजर के समापन समारोह में मुख्यमंत्री अध्यक्षता करने के लिए पहुंचेंगे। इसके चलते कई सामाजिक संगठन और कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर उनसे मिलने के लिए सुबह ही चंबा पहुंच गए।

दोपहर तक यही असमंजस बना रहा कि मुख्यमंत्री शिमला से किसी भी समय चंबा के लिए उड़ान भर सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद मुख्यमंत्री के दौरे के रद्द होने की सूचना मिली। मुख्यमंत्री ने चौगा ने ऑनलाइन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री से मिलने की आस में जिला मुख्यालय में डटे विभिन्न संगठनों को निराश होना पड़ा। संगठनों के अलावा कई अन्य लोग भी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंबा पहुंचे थे। जैसे ही उन्हें मुख्यमंत्री के नहीं आने का पता लगा तो उनके चेहरों पर मायूसी छा गई। जिस आस को लेकर वे कई किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे थे, वह पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed