फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people obeyed no covid rules while vaccination

वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, दो गज की दूरी भूले लोग

Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
people obeyed no covid rules while vaccination
चंबा मेडिकल कालेज में वैक्सीन लगवाने के िलए उमड़ी भीड़।
चंबा। ईद की छुट्टी के बाद वीरवार को कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन लगवाने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। चंबा मेडिकल कॉलेज में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्र में टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने दो गज दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ाई। सुबह से शाम तक केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। मेडिकल कॉलेज में आइटीआई के छात्रों के साथ अन्य लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। 18 से 44 वर्ष तक आयु वाले लोगों के लिए स्लॉट बुकिंग के मुताबिक टीका लगाया गया। जबकि, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को बिना बुकिंग वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ा। इसको लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि लोगों की भीड़ को देखते हुए वैक्सीनेशन को लेकर मेडिकल कॉलेज में दो केंद्र बनाने चाहिए, जिससे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। वैक्सीनेशन के बाद लोगों को नियमानुसार वहां थोड़ी देर तक बैठाने के लिए कोई उचित प्रबंध नजर नहीं आए। टीका लगाने के बाद लोगों को घर भेज दिया गया। आईटीआई की छात्रा सोनिया, गोरखी, दीक्षा और निशा ने बताया कि वे कोरोना की पहली डोज लगवाने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। उन्हें ज्यादा भीड़ की वजह से वैक्सीन लगवाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। विभाग को लोगों की भीड़ के अनुसार मेडिकल कॉलेज में दो केंद्र बनाने चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि ईद की छुट्टी के चलते वीरवार को वैक्सीनेशन सेंटर में ज्यादा भीड़ दिखी। लोगों की ज्यादा भीड़ जमा न हो, इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोरोना वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में लोगों की जरूरत अनुसार व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed