फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People in tribal area Pangi busy in winter arrangements

Chamba News: सर्दियों के इंतजाम में जुटे जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोग

Sun, 17 Nov 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
People in tribal area Pangi busy in winter arrangements
पांगी का किलाड़। स्रोत: जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग सर्दियों की तैयारी में जुट गए हैं। लकड़ी के अलावा राशन और अन्य जरूरत का सामान इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि सर्दी में बर्फबारी होने पर उन्हें जरूरी सामान के लिए घर के बाहर न जाना पड़े। सर्दी के मौसम में पांगी घाटी में चार से पांच फीट तक बर्फबारी होने का अनुमान रहता है।
विज्ञापन

इतनी बर्फबारी होने से रास्ते पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो जाते हैं। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों का किलाड़ मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में रखे संसाधनों से ही गुजारा करना पड़ता है। इसके चलते लोग मौजूदा समय में चक्की में गेहूं और मक्की का आटा जमा कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी डिपो में सर्दी के लिए छह महीने का इकट्ठा राशन ले रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने मवेशियों के लिए सर्दियों में चारा भी इकट्ठा किया जा रहा है। जंगलों से घास काटकर उसे सूखाकर घरों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


पांगी निवासी देवराज, भूपेंद्र, बिसंभर नाथ, सुरेंद्र, सुरेश कुमार और भाग सिंह ने बताया कि पांगी में सर्दी का मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लोग बर्फबारी के बाद अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते। यही वजह है कि सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोग अपने घरों में जरूरी संसाधन इकट्ठा कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed