{"_id":"605f33098ebc3ed3802f9883","slug":"people-gathered-in-preparation-for-holi-amidst-restrictions-chamba-news-sml3656700189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदिशों के बीच होली की तैयारियों में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदिशों के बीच होली की तैयारियों में जुटे लोग
विज्ञापन
होली के उपलक्ष पर शहर में रंगों की खरीदारी करती महिला व बच्चे।
- फोटो : Chamba
चंबा। देश और प्रदेश के जिलों में कोरोना की दूसरी लहर के बीच होली का त्योहार परिवार के बीच ही सिमट गया है। सरकार के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने जहां सार्वजनिक स्थलों पर होली खेलने पर रोक लगा दी है, वहीं लोगों से परिवार के सदस्यों के बीच होली खेलने का आह्वान किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने रंगों के त्योहार के जश्न को फीका कर दिया है। प्रशासन ने भी साफ किया है कि टोलियों के साथ मिलकर होली खेलने में पूर्ण रूप से बंदिश रहेगी।
शनिवार को बाजार में भी इसका असर दिखा। काफी कम संख्या में बाजार में लोग रंगों की खरीद करने के लिए पहुंचे। इक्का-दुक्का ग्राहक ही खरीदारी करते दिखे। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए मेलों पर रोक लगा दी गई है तो वहीं, दूसरी तरफ अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य कर दी है। कार्यक्रमों की अनुमति लोग ऑनलाइन भी ले सकते हैं।
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद व्यापक निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना महामारी के बीच होली के त्योहार के दौरान एहतियात बरतें।