फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are upset due to the closure of bus service on Chamba-Fathar via Jot route.

Chamba News: चंबा-फटहार वाया जोत रूट पर बस सेवा बंद होने से लोग परेशान

Thu, 22 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to the closure of bus service on Chamba-Fathar via Jot route.
चंबा। चंबा-फटहार बाया जोत रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद हो गई है। इस मार्ग चलने वाली एकमात्र बस अब उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। यह बस रात को 8 बजे इस रूट पर रवाना होती रही है। स्थानीय निवासी करन कुमार, अमन कुमार, संजय कुमार, प्रेम चंद और मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें निजी टैक्सियों ही सहारा लेना पड़ेगा। इससे उनकी जेब पर खूब कैंची चलेगी। उन्हाेंने परिवहन निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस भेजी जाए। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि नई बसों की डिमांड भेजी गई। जैसे ही बसें आएगी तो रूट पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed