फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are liking the taste of Bikaneri Jalebi, Dalbati Churma.

Chamba News: लोगों को खूब भा रहा बीकानेरी जलेबी, दालबाटी चूरमा का स्वाद

Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
People are liking the taste of Bikaneri Jalebi, Dalbati Churma.
चंबा मिंजर मेले के दौरान बिकानेरी जलेबी बनाते हलवाई।संवाद
चंबा। मिंजर मेले में लगा अपणो राजस्थान स्टॉल हर किसी को आकर्षित कर रहा है। जो भी स्टॉल से गुजर रहा है, वह इन व्यंजनों को चखे बिना नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में आने वाले लोगों को राजस्थानी व्यंजन खूब भा रहे हैं। स्टॉल में लोगों के लिए राजस्थानी थाली, दालबाटी चूरमा, प्याज कचौड़ी, बीकानेरी जलेबी, पॉवभाजी, चाट पापड़ी, मसाला डोसा, मारवाड़ी कुल्फी और घेबर सहित अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ लोगों को राजस्थानी संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिल रहा है। राजस्थानी स्टॉल के संचालक महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लोग घरों को भी व्यंजन ले जा रहे हैं। बताया कि कुल्लू के दशहरा, मंडी की शिवरात्रि, बिलासपुर के नलवाड़ी मेला, धर्मशाला में दाड़ी मेला और सुजानपुर के होली उत्सव में अपने स्टॉल लगा चुके हैं। बताया कि पिछले काफी सालों से वे चंबा के मिंजर मेले में अपना स्टाल लगा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed