{"_id":"606da5698ebc3edc076e18b4","slug":"people-are-in-terror-of-bear-chamba-news-sml3666649167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में भालू की दहशत से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत में भालू की दहशत से सहमे लोग
विज्ञापन
people are in terror of bear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में भालुओं के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में पिछले दो सालों में भालू सात लोगों को घायल कर चुके हैं। इतनी संख्या में घटनाएं होने के बावजूद वन विभाग की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। गत दिवस जहां घटना हुई, वह घना जंगल है।
यहां भालू अक्सर देखे जा सकते हैं। इसी जगह आर्मी कॉलोनी के साथ लगते जंगल में भालू ने चार लोगों पर हमला किया था, जिनका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिछले दो सालों में भालू ने छह पुरुषों और एक महिला पर हमला किया है। मंगलवार को सुबह के समय दो बार एक ही जगह घटनाएं होने से लोग सहम गए हैं।
गौरतलब है कि क्षेत्र में अक्सर सुबह-शाम के समय लोग सैर करने के लिए निकलते हैं लेकिन इस घटना के बाद लोग सैर इत्यादि के लिए अन्य रिहायशी क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पर्यटक भी कई बार इन घने जंगलों की ओर चले जाते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं होने की पूर्ण संभावना रहती है। स्थानीय अशोक कुमार, जगजीत सिंह, दीपक कुमार, नवीन बैरी, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, पवन कुमार, तिलक शर्मा, विकेश कुमार, अश्वनी कुमार, प्रकाश चंद, मोहिंद्र सिंह आदि ने मांग की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
वन विभाग के डीएफओ कमल भारती ने भालू के बढ़ते हमलों को देखते हुए लोगों और भेड़ पालकों को जंगल की ओर न जाने का आह्वान किया गया है। बताया कि वन विभाग के कर्मचारी भी जंगलों में गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा आर्मी कॉलोनी के समीप नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही खतरे वाले स्थानों में तारों की फेंसिंग करवाने के प्रयास किए जाएंगे।