{"_id":"6a108f5cd9f9c668920f1a79","slug":"people-are-in-panic-due-to-electric-current-running-in-the-drinking-water-line-chamba-news-c-88-1-cmb1002-184193-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेयजल लाइन में करंट दौड़ने से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेयजल लाइन में करंट दौड़ने से दहशत में लोग
Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पल्यूर पंचायत के पैला गांव में पानी की पाइप में दौड़ता करंट और जलता बल्ब:
पल्यूर पंचायत के पैला गांव का मामला, दावा-पाइप के संपर्क में आने से जल रहा बल्ब
सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लोग बोले- हो सकता है हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। पंचायत पल्यूर के पैला गांव में एक घर के पास गुजर रही पेयजल पाइप लाइन में करंट आने का मामला सामने आया है। पाइप में करंट आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्थिति इतनी गंभीर बताई जा रही है कि पाइप के संपर्क में आने पर बल्ब तक जल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर पाइप लाइन में करंट आ रहा है, वहां आसपास लोगों और बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी समय कोई अनहोनी हो सकती है।
ग्रामीण मोहम्मद आयूब, योग राज, अशोक कुमार, रवि कुमार और मंगत राम ने बताया कि पाइप लाइन में करंट आने की वजह से लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा अनजाने में पाइप को छू ले तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उधर,बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम जल्द मौके का निरीक्षण करेगी और समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
--